हाेटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, एेसी हालत में मिले लड़के और लड़कियां

हाेटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, एेसी हालत में मिले लड़के और लड़कियां

हाेटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, एेसी हालत में मिले लड़के और लड़कियां
चंडीगढ़। हिमाचल में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में कांगड़ा पुलिस ने चल रहे सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में 6 लड़कियों सहित 4 लड़कों को हिरासत में लिया है। इन सभी को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया जहां उन्हें पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पढ़ें आपत्तिजनक हालत में मिले लड़का और लड़की …
नोयडा और पंजाब के हैं सभी आरोपी..
-सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गेस्ट हाउस में सर्च अभियान चलाया तो उन्हें गेस्ट हाउस के एक कमरे में एक लड़की और लड़का आपत्तिजनक हालत में मिले।
-पुलिस द्वारा मैक्लोडगंज व इसके आसपास के क्षेत्रों में संचालित सैक्स रैकेट में संलिप्त जिन चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है वह सभी पंजाब व नोएडा के रहने वाले हैं।
-गिरफ्तार किए गए लोगों में पठानकोट निवासी विनोद, नोएडा निवासी आदित्या शर्मा, पठानकोट निवासी हैप्पी उर्फ रोहन पुरी, अमृतसर निवासी गुरदेव सिंह शामिल हैं।
-6 महिलाओं सहित इन चारों आरोपियों पर पुलिस ने इमोरल ट्रैफिकिंग एक्ट की धारा 3,4,5,7 व 8 व आईपीसी की धारा 370 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
-एसएसपी जिला कांगड़ा संंजीव गांधी ने बताया कि पुलिस द्वारा सुनियोजित ढंग से पर्यटक स्थल मैक्लोडगंज व इसके आसपास के क्षेत्रों में संचालित किए जा रहे सुनियोजित सैक्स रैकेट में पुलिस अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही है। अभी तक की गई कार्रवाई में दस लोगों को गिरफ्तार किया है और गिरफ्तारियां संभव हैं।
क्या है मामला
-मैक्लोडगंज के निजी गेस्ट हाउस में सैक्स रैकेट चलने की सूचना पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा दी गई।
-सूचना के आधार पर पुलिस ने गेस्ट हाउस के एक कमरे में एक लड़के और लड़की को आपत्तिजनक हालत पकड़ा।
-पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर मालूम पड़ा कि लड़की के साथ पकड़ा गया व्यक्ति ग्राहक था। -पुलिस ने इसी मामले में एक अन्य लड़की को हिरासत में लिया।
-दोनों दोनों लड़कियां पंजाब की रहने वाली हैं।
-पुलिस ने लड़कियों के साथ आए टैक्सी ड्राइवर ग्राहक व एक अन्य व्यक्ति से पूछताछ की तो उनकी जानकारी के आधार पर अन्य ठिकानों पर दबिश देकर इस सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया।
-यह सैक्स रैकेट पड़ोसी राज्य पंजाब से संचालित किया जा रहा था।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*