Organ Transplant

हिमाचल के मेहर ने दी 4 लोगों को नई जिंदगी

पी.जी.आई. ने शुक्रवार को अपना 15वां सफल ऑर्गन ट्रांसप्लांट किया, जिससे चार लोगों को नई जिंदगी मिली है| यह ट्रांसप्लांट हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के 55 वर्षीय मेहर सिंह के परिवार की बदौलत हो पाया| इस ट्रांसप्लांट के बाद किडनी प्रत्यापर्ण से दो लोगों को नया जीवन मिला है और दो को लोग फिर से दुनिआ के नजारे देख पाएंगे|

मेहर सिंह की मृत्यु 15 मई को हुई थी| उस दिन वह निर्माण स्थल पर काम करने गए थे और काम करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और ऊंचाई से गिर गए| मेहर सिंह को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उन्हें पी.जी.आई. रैफर किया गया| 16 मई को पहुंचे अस्पताल पहुंचे मेहर सिंह की हालत बहुत नाजुक थी| लाख कोशिशों के बाद भी उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ| डॉक्टरों ने 17 मई को मेहर सिंह को ब्रेन डैड घोषित कर दिया|

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*