होंडा ने लॉन्च किया 125 सीसी एडवांस ग्राजिया अर्बन स्कूटर

होंडा ने अपना नया 125 सीसी नया एडवांस अर्बन ग्राजिया अर्बन स्कूटर प्लेटिनम होंडा चंडीगढ़ में लॉन्च किया है। आधुनिक

होंडा ने अपना नया 125 सीसी नया एडवांस अर्बन ग्राजिया अर्बन स्कूटर प्लेटिनम होंडा चंडीगढ़ में लॉन्च किया है। आधुनिक तकनीक से लैस यह स्कूटर होंडा का एक और इनोवेशन है। ऑल डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन से युक्त भारत का यह पहला स्कूटर है। इस स्कूटर में 3 स्टेप इको स्पीड इंडिकेटर दिया गया है। इसके अलावा सुरक्षा के लिहाज से कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (सीबीएस) जिसे इक्विलाइजर तकनीक से तैयार किया गया है।

ग्राजिया एलइडी हेडलैंप शानदार लुक के साथ बेहतर विजिबिलिटी देता है। इसमें सीट ओपनर स्विच के साथ फोर इन वन लॉक की सुविधा भी है। कवर और मोबाइल चार्जिंग सॉकेट के साथ अनूठा यूटिलिटी पॉकेट भी है। लॉन्चिंग के दौरान होंडा के जोनल मैनेजर जितेंद्र कुमार, एरिया मैनेजर लुकेश और प्लेटिनम होंडा के डायरेक्टर करन गिल्होत्रा आदि सब मौजूद थे। इस मौके पर पांच कस्टमर को ग्राजिया स्कूटर की चाबियां भी सौंपी गई है।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*