Chandigarh Car Vip

4.80 लाख रुपए में बिका 0001 नंबर

चंडीगढ़ प्रशासन के रजिस्ट्रेशन एंड लाइसैंसिंग अथॉरिटी (आर.एल.ए.) विभाग ने वीरवार को वी.आई.पी. नंबर सी.एच.01 बी.टी. सीरीज की ऑक्शन की, जिससे विभाग को 37.29 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।

विभाग की इस ऑक्शन में 0001 सबसे अधिक 4.80 लाख रुपए में नीलाम हुआ, जिसका रिजर्व प्राइज 50 हजार रुपए तय किया हुआ था। इस नंबर को सबसे अधिक बोली लगाकर अजय थिआरा नाम के व्यक्ति ने अपने नाम कर लिया। ऑक्शन में कुल 164 बोलीदाताओं ने भाग लिया।

0009 नंबर 2 लाख 21 हजार में नीलाम :
0009 नंबर 2 लाख 21 हजार रुपए में नीलाम हुआ। इसका रिजर्व 30 हजार रुपए तय किया गया था। इसी तरह 0005 नंबर 1 लाख 26 हजार रुपए में नीलाम हुआ। 0006 नंबर एक लाख 21 हजार रुपए में नीतिन कपूर नाम के व्यक्ति ने अपने नाम कर लिया।

इसी तरह 0004 नंबर के लिए एक लाख पांच हजार रुपए की सबसे अधिक उच्चतम बोली लगी। ऊपर इन सभी नंबरों के लिए 30 हजार रुपए रिजर्व तय किया हुआ था। इसके साथ ही 0079 नंबर 72 हजार रुपए, 0015 नंबर 60 हजार, 0022 नंबर 60 हजार, 0016 नंबर 56 हजार और 0031 नंबर 48 हजार रुपए में नीलाम हुआ।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*