Auto Driver

Auto Driver Held For Following And Stalking Girl, Arrested

ऑटो ड्राइवर ने किया लड़की का पीछा, किए गंदे इशारे और शारीरिक छेड़छाड़… मामला दर्ज

लड़कियों के साथ गैंगरेप करने वाले अॉटो सवार दरिंदों के गिरफ्तार होने के बावजूद कई अॉटो ड्राइवर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार एक अॉटो ड्राइवर को लड़की के साथ छेड़छाड़ और पीछा करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान विकास नगर मौलीजागरां के रहने वाले अनिल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने अनिल के अॉटो को भी कब्जे में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पीड़ित लड़की चंडीगढ़ की रहने वाली है और एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। घटना एक हफ्ता पहले की है जब लड़की ने हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट से आरोपी का अॉटो हायर किया था। इस दौरान जब लड़की अॉटो से अपने ड्रॉप पॉइंट पर पहुंची तो अॉटो ड्राइवर ने अॉटो नहीं रोका। लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी ने अॉटो को रोका। इसके बाद लड़की नीचे उतरकर अपने घर चली गई। यहां से आरोपी का हौसला बढ़ गया। फिर घटना रविवार को हुई। अपनी ड्यूटी खत्म कर लड़की हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर पहुंची।

यहां पर उसे दोबारा अॉटो ड्राइवर दिखा जिसने लड़की को गंदा इशारा करते हुए अपने अॉटो में बैठने के लिए बोला। पर लड़की किसी अन्य अॉटो में जाकर बैठ गई। इसके बाद आरोपी अॉटो चालक ने अपने अॉटो से लड़की का पीछा किया। जब वह दूसरे अॉटो से अपने घर के पास उतरी तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद लड़की ने शोर मचाया और जमा हुई भीड़ ने पुलिस को जानकारी दी और फिर पुलिस ने आरोेपी को काबू कर लिया।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*