Foggy

Can Be Drizzle The Beginning Of The Year Chilly Breezes Will Still

नए साल के पहले दिन बूंदाबांदी हो सकती है और सर्दी जोर पकड़ेगी। चंडीगढ़(पॉल): नए साल के पहले दिन बूंदाबांदी हो सकती है और सर्दी जोर पकड़ेगी। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि दोपहर बाद हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। मंगलवार को भी सर्द हवाएं चलेंगी। ऊंचे पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते सोमवार शाम को सर्द हवाएं चली थीं। उन्होंने बताया मंगलवार को साल के पहले दिन बारिश होने की मात्र 30 फीसदी संभावना है। इस बीच सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। रविवार रात का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री दर्ज किया गया, यह भी सामान्य से एक डिग्री कम रहा।

वैस्टर्न जेएंडके में वैस्टर्न डिस्टरर्बेंस एक्टिव

पाल ने बताया कि वैस्टर्न जम्मू एंड कश्मीर में वैस्टर्न डिस्टरर्बेंस एक्टिव है। इसका ज्यादा असर पहाड़ी इलाकों पर पड़ेगा। वहां बर्फबारी हो सकती है। मंगलवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। दिन का अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सैल्सियस रह सकता है। बुधवार को सुबह और शाम के वक्त कोहरा छा सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सैल्सियस रह सकता है। वीरवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के वक्त कोहरा छा सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 4 डिग्री सैल्सियस रह सकता है

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*