Dust Storm

Due To The Fannie Storm, There Was Strong Wind In Chandigarh

चंडीगढ़ में भी फैनी का असर, तेज हवाओं के बीच बारिश से गिरा तापमान

दक्षिण भारत में सक्रिय हो रहे फैनी तूफान का असर चंडीगढ़ में भी दिखा। दोपहर एक बजे तक तेज धूप के बाद एकाएक मौसम बदला। बादल छा गए और शाम 6 बजे बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के चलते कुछ सेक्टरों में पेड़ भी गिरे। शाम 6 बजे से रात 8.30 बजे तक शहर में 2.2 एमएम बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि दक्षिण भारत में एक्टिव हो रहे फानी की वजह से ही चंडीगढ़ में भी मौसम में यह बदलाव आया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रह सकता है। इसके चलते तापमान में और गिरावट आ सकती है। उन्होंने बताया कि शनिवार से मौसम साफ हो जाएगा।

खराब मौसम और तेज हवाओं के चलते शाम 6.50 पर नई दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट पहले तो आसमान में चक्कर लगाती रही। फिर धूल भरी आंधी और 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की वजह से फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*