Golds Film

Gold आने के बाद आशा करता हूं कि हॉकी को लेकर स्थिति बदले: अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड सुर्खियों में है। इस साल स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को यह सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की कहानी 1948 में लंदन में हुए 14वें ओलम्पिक की कहानी से जुड़ी है, जब भारत ने स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में शिरकत थी और देश को पहला गोल्ड मेडल मिला था। इस फिल्म के माध्यम से भारतीयों द्वारा जीत हासिल करने के सपने और 1948 में हुए लंदन के 14वें ओलम्पिक खेलों में एक साथ मिलकर स्वर्ण पदक जीतने की कहानी का फिल्मांकन किया गया है।

इस फिल्म को लेकर अक्षय कुमार ने कहा था कि, हमारे पास 18-19 स्वर्ण पदक है, जो अगर गिनती की जाए तो कॉमनवेल्थ में सबसे अधिक है। कॉमनवेल्थ में इतने स्वर्ण पदक जीतना भारत के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। अक्षय ने यह भी कहा था कि, हॉकी हमारे लिए एक महत्वपूर्ण खेल है। यह पहला खेल है जिसने हमें 1948 में एक स्वर्ण पदक जिताया था। मुझे आशा है कि जब यह फिल्म रिलीज होगी तो यह हॉकी को इसका हक दिलाने में मददगार साबित होगी। मुझे आशा है कि इसके बाद चीजें बदल जाएंगी। अक्षय ने आगे कहा कि, फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने से पहले ज्यादातर लोगों को पता नहीं था कि हमें हमारा पहला स्वर्ण पदक 1948 में मिला था। यह मेरे लिए और हमारे देश के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण फिल्म है और हमारे युवाओं के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है ताकि उन्हें पता लगे कि हमारा अतीत क्या था और हमारा इतिहास क्या था। फटाफट और अनुशासन के साथ अपनी फिल्मों को पूरी करने के लिए प्रसिद्ध अक्षय कुमार अब बड़े परदे पर भारतीय हॉकी के उस सुनहरे दौर को लेकर आ रहे हैं जब भारत ने खेल के मैदान में गौरव हासिल किया था। फिल्म गोल्ड के माध्यम से अक्षय कुमार पहली बार रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ मिल कर काम कर रहे है। आपको बता दें कि, गोल्ड के साथ टेलीविजन की दुनिया की प्रसिद्ध अभिनेत्री मौनी रॉय बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं। रीमा कागती द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कुणाल कपूर, अमित साध, विनीत सिंह और सनी कौशल जैसे दमदार कलाकार हैं। इस फिल्म को ब्रिटेन और भारत में फिल्माया गया है।

बताते चलें कि, 15 अगस्त के दिन जहां एक ओर अक्षय कुमार की गोल्ड सिनेमाघरों में दस्तक देगी वही जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते भी इसी दिन रिलीज हो रही है।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*