Benefits Of Papaya

Health Tips: आखों की सुरक्षा करता है पपीता, पढ़ें इसके आयुर्वेदिक फायदे

पपीता खाने की सलाह सभी देते हैं। लेकिन इसके गुणों के बारे में कम ही लोग जानते होंगे। पपीता खाने से आंखों की सुरक्षा होती है। आयुर्वेद के जानकार मदन जोगी इसके फायदे बता रहे हैं।

यह हैं पपीता खाने के फायदे

1- पपीता में विटामिन ए, सी और ई काफी मात्रा में पाया जाता है। इसमें कैरोटीनॉयड ल्यूटिन भी पाया जाता है जो उच्च ऊर्जा वाले नीले प्रकाश से आंख को बचाता है।

2- पपीता में पाया जाने वाला पपेन इंजाइम पाचन शक्ति को मजबूत करता है। यह तत्व पाचन प्रक्रिया को आसान बनाता है। पपीता खाने से कब्ज भी दूर होता है।

3- पपीता में एंटी इफलेमेट्री इंजाइम पाया जाता है। यह गठिया रोग को रोकने में सहायत होता है। इसमें पाये जाने वाले इंजाइम सूजन को रोकने में भी मदद करते हैं।

4- पपीता खाने से मुंहासे दूर होते हैं। इसके अलावा त्वचा को चमकदार बनाने में यह मददगार साबित होती है।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*