IPL 2019 Winner

Ipl 2019 Prize Money For Winning Team Mumbai Indians And Runner Up Chennai Super Kings

IPL 2019 का खिताब जीतते ही मुंबई की टीम पर हुई करोड़ों की बारिश, चेन्नई भी हुई मालामाल

IPL इतिहास को दो सबसे सफल टीम के बीच रविवार को 12वें सीजन का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मैच में मुंबई ने चेन्नई को हराकर रिकॉर्ड चौथी बार खिताब अपने नाम किया।

मैच में जहां रोहित की कप्तानी वाली मुंबई विजेता बनी तो वहीं धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई उपविजेता रही। हालांकि विजेता और उपविजेता टीम दोनों को ही मैच के बाद भारी भरकम इनामी राशि दी गई।

रोहित की कप्तानी वाली मुंबई को IPL 2019 का चैंपियन बनने पर 20 करोड़ रुपए का चेक दिया गया।

इसके अलावा धोनी की कप्तानी वाली उपविजेता चेन्नई को 12.5 करोड़ रुपए के इनामी चेक से सम्मानित किया गया।

बता दें कि पिछले 11 साल में IPL की ईनामी राशि 300 फीसदी बढ़ी है। पहले सत्र के विजेता को 2008 में 4.8 करोड़ रुपए मिले थे। वहीं 2015 में 15 करोड़ और पिछले साल से यह राशि बढ़ाकर 20 करोड़ रुपए कर दी गई।

इन दोनों टीमों के अलावा तीसरे वाली दिल्ली को 10.5 करोड़ और चौथे स्थान वाली हैदराबाद की टीम को 8.75 करोड़ रुपए का इनाम दिया गया।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*