Priyanka Chopra

Mumbai Police Take Action Against Priyanka Chopra For Late Night Party

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फुल मस्ती के मूड में हैं। दफ्तर में पार्टी जैसा माहौल है। घर तो उनका सज ही गया है। अब, वह अलग-अलग दोस्तों के साथ मुंबई में यहां वहां भी खूब पार्टी कर रही है, लेकिन मंगलवार और बुधवार की रात जो कुछ हुआ, उसने प्रियंका चोपड़ा की पार्टी का मज़ा किरकिरा कर दिया है।

पुलिस को खबर मिली कि जुहू के एक रेस्तरां के सामने दर्जन भर से ज्यादा कैमरामैन खड़े हैं और उन्हें पूरा रास्ता ब्लॉक कर रखा है। इस हो हल्ले से आसपास के लोगों की नींद में खलल पड़ रहा था तो उन्होंने मुंबई पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस यहां पहुंची तो पता चला कि इन लोगों को प्रियंका चोपड़ा की टीम से ‘टिप’ मिली है कि वह यहां मौजूद हैं। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो वहां प्रियंका चोपड़ा अपने होने वाले पति निक जोनस, नेटफ्लिक्स की सृष्टि आर्य बहल, पेज 3 पार्टियों में दिखने वाले मुश्ताक शेख और चचेरी बहन परिणिति चोपड़ा के साथ मौजूद थी।

पुलिस ने इन सबको तो कुछ नहीं कहा पर रेस्तरां मालिक को घड़ी दिखाई और कहा कि रात 1.30 बजे के बाद रेस्तरां खुला नहीं रहना चाहिए। पुलिस की सख्ती देख ये सारे सितारे वहां से एक-एक कर खिसकने शुरू हो गए। रेस्तरां वालों ने भी इसके बाद अपना काम समेट लिया। प्रियंका चोपड़ा की इस लेट नाइट पार्टी की शिकायत की मुंबई पुलिस ने अपने कागजात में एंट्री भी कर ली है। पुलिस इसके बाद वहां सुबह तड़के तक मुस्तैद रही और फोटोग्राफर्स को भी हिदायत दी कि सितारों की फोटो के चक्कर में रात में लोगों की नींद न खराब करें।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अगले महीने विदेशी मंगेतर निक जोनस से शादी करने वाली हैं। हाल में ही निक भारत पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि यह स्टार कपल 2 दिसंबर को राजस्थान के जोधपुर में शादी के बंधन में बंध जाएगा। यह दोनों जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में शादी करेंगे। इसके साथी ही उनकी शादी में जिन मेहमानों को बुलाया जा रहा है उनकी लिस्ट तैयार हैं।

इस शाही शादी में कपूर खानदान से लेकर खान सुपरस्टार्स नजर आने वाले हैं। एक सूत्र की मानें तो प्रियंका ने अपनी शादी का न्यौता बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को खासतौर से भेजा है। सूत्र ने जानकारी दी है कि सलमान के साथ-साथ उनके पूरे परिवार जैसे कि अर्पिता,आयुष, अरबाज खान, सोहेल,सीमा, अलविरा, अतुल अग्निहोत्री और सलीम को भी प्रियंका ने अपनी ग्रैंड शादी में शामिल होने के लिए निमंत्रण कार्ड भेजा है।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*