PGIMER

PGI ने करोड़ों का टैक्स नहीं करवाया जमा, अब फाइनल नोटिस भेजेगा निगम

शहर के प्रॉपर्टी टैक्स के डिफाल्टरों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई जारी है। निगम ने पी.जी.आई. को बकाया राशि का आंकलन करके 5.62 करोड़ का नोटिस जारी किया था। यह टैक्स जमा करने के लिए 28 फरवरी का समय दिया गया था। लेकिन पी.जी.आई. ने टैक्स जमा नहीं करवाया है।

इसी के चलते निगम पी.जी.आई. को फाइनल नोटिस भेजने की तैयारी है। बता दें कि निगम ने पिछले साल भी पी.जी.आई. प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए 6.82 करोड़ बकाया राशि का नोटिस भेजा था। वहीं पी.जी.आई. ने निगम से मांग की कि उसकी बकाया राशि पर ब्याज माफ किया जाए, लेकिन निगम इसके लिए तैयार नहीं।

डिफाल्टरों की है लंबी लिस्ट :

पी.जी.आई. के सभी विभागों में डिफाल्टरों की लंबी लिस्ट है। इसमें मुख्य तीन विभाग शामिल हैं। एडवांस ट्रॉमा सैंटर 2011 से 28.34 लाख, एडवांस कार्डियक सैंटर 2009 से 81.75 लाख और पीडियाट्रिक सैंटर 2004 से भी लाखों बकाया राशि वसूलनी है।

पहले निगम ने सभी सैंटरों की बकाया राशि 2004 के हिसाब से बनाकर भेज दी थी, लेकिन बाद में पी.जी.आई. ने जवाब दिया था कि उनके कुछ सैंटरों का निर्माण 2009 और 2011 में पूरा हुआ था। इसके अलावा भी अन्य विभाग हैं, जिन्होंने लाखों की बकाया नहीं करवाया है।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*