Dead Body Found In Mohali

Woman Dead Body Found In Mohali

खरड़ स्थित गिल्को वैली में रिहायशी एरिया के पास मेन सड़क से करीब 70 मीटर दूर खाली जगह पर खून से लथपथ एक महिला का शव बरामद हुआ है। महिला के मुंह पर पत्थर से वार किए हुए थे। मृतका महिला की पहचान सविता देवी (32) निवासी बलौंगी के रूप में हुई है। सविता बलौंगी में अपनी एक बेटी के साथ किराये के मकान में रह रही थी। फिलहाल पुलिस ने इस केस में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आइपीसी की धारा 302 व 201 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। लेबर ने सुबह कंट्रोल रूम पर दी सूचना एसएचओ सिटी खरड़ भगवंत सिंह रियाड़ ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम पर सुबह एक मजदूर का फोन आया। उसने बताया कि गिल्को वैली में एक महिला की लाश पड़ी है। जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने लाश को अपने कब्जे में लिया।मौके पर पुलिस ने फ‍िंगर प्रिंट एक्सपर्ट व फॉरेंसिक सेल की टीम को बुलाया था, जहां से पुलिस ने कुछ सैंपल इकट्ठे किए हैं।

मुंह व सिर पर थे निशान
भगवंत सिंह ने बताया कि महिला की लाश के पास खून से सना एक पत्थर बरामद हुआ है। वहीं उसके मुंह व सिर पर तीन इंजरी आई है। पुलिस अंदाजा लगा रही है कि महिला पर पत्थर से हमला किया गया, जिस कारण हेड इंजरी होने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल खरड़ की मॉर्चरी में रखवा दिया है।

सीसीटीवी में दिखाई दिए दो संदिग्ध
पुलिस ने मौका-ए-वारदात के पास से सीसीटीवी फुटेज हासिल की है। इस फुटेज में रात करीब डेढ़ बजे दो संदिग्ध व्यक्ति कुछ उठाकर जाते दिखाई दिए हैं। वहीं उसके करीब 15 मिनट बाद फिर से वहीं युवक वापिस आते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिनके हाथ उस समय खाली थे। एसएचओ रियाड़ ने बताया कि पुलिस इस पहलू पर भी काम कर रही है कि हो सकता कत्ल कहीं ओर किया हो और बाद में उसे उक्त स्थान पर फेंक दिया हो।

रात 8 बजे घर से निकली थी सविता
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सविता के तीन बच्चे हैं, एक लड़की व दो लड़के। पति से अनबन होने के चलते सविता का पति दोनों बेटों के साथ कहीं और रहता है। परंतु सविता अपनी 13 साल की बेटी के साथ बलौंगी में रह रही थी। सविता की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां रात 8 बजे घर से गई थी और रात वापिस नहीं आई। सुबह वह अपने पड़ोसी आंटी को लेकर बलौंगी थाने में मां के लापता होने की शिकायत देने गई थी। जिसके बाद से पुलिस उसकी बेटी से पूछताछ कर रही है।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*