मेयर-आशा-जसवाल-का-कहना-है-कि-जीएसटी-कीमेयर-आशा-जसवाल-का-कहना-है-कि-जीएसटी-की

मेयर आशा जसवाल का कहना है कि जीएसटी की

मेयर आशा जसवाल का कहना है कि जीएसटी की

नगर निगम दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों पर ग्रीन एवं पॉल्यूशन सेस लगाने की तैयारी कर रहा है। एंट्री टैक्स लेने का प्रस्ताव खारिज होने के बाद निगम अपनी आय बढ़ाने के लिए इस पर स्टडी कर रहा है। इसके लिए निगम चार्टर्ड अकाउंटेंट और कानून विशेषज्ञों से राय ले रहा है। इसके बाद सेस लगाने का प्रस्ताव अगले माह होने वाली सदन की बैठक में लाया जाएगा। इस समय शिमला में ग्रीन सेस वसूला जाता है।
मेयर आशा जसवाल का कहना है कि जीएसटी की वजह से एंट्री टैक्स को लागू नहीं किया जा सकता। ऐसे में निगम की आय बढ़ाने के लिए शहर में ग्रीन एवं पॉल्यूशन सेस लगाने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए अधिकारियों को स्टडी करने के लिए कहा गया है। मेयर का कहना है कि सेस का बोझ शहरवासियों पर नहीं पड़ेगा और निगम की कमाई भी बढ़ जाएगी।

चार्टर्ड अकाउंटेंट केशव गर्ग का कहना है कि जीएसटी लागू होने पर अलग से एंट्री टैक्स नहीं लगाया जा सकता। लेकिन ग्रीन एवं पॉल्यूशन सेस लगाया जा सकता है। यह सेस जीएसटी में शामिल नहीं है।

पंचकूला बार्डर से भी हटाना होगा एंट्री टैक्स
जीएसटी लागू के साथ ही पंचकूला बार्डर पर लगने वाला एंट्री टैक्स भी खत्म हो जाएगा। पिछले 1 अप्रैल से हरियाणा सरकार की ओर से पंचकूला बार्डर पर दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों से एंट्री टैक्स वसूल किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *