इंडिया-बाइसाइकिल-फेडरेशन-द्वारा-दी-गई-प्रजेंटेशन-पसं

इंडिया बाइसाइकिल फेडरेशन द्वारा दी गई प्रजेंटेशन पसं

इंडिया बाइसाइकिल फेडरेशन द्वारा दी गई प्रजेंटेशन पसं

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में जल्द ही साइकिल शेयरिंग सिस्टम शुरू हो जाएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से जो विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है उसके अनुसार एक घंटे साइकिल चलाने का शुल्क 50 रुपये होगा। इसके अलावा रेगुलर साइकिल चलाने वालों के लिए मेंबरशिप की सुविधा दी गई है। मेंबरशिप 250 रुपये में मिलेगी। रिपोर्ट को मंजूरी के लिए कमिश्नर बी पुरुषार्था को भेजा गया है।

रिपोर्ट के अनुसार मेंबरशिप लेने वालों को आधे घंटे तक साइकिल चलाने की सुविधा निशुल्क दी जाएगी। इसके बाद 50 रुपये प्रति घंटा चार्ज किया जाएगा। प्रशासन और नगर निगम की ओर से कई सेक्टरों में साइकिल ट्रैक बनाने का काम चल रहा है। इस समय सेक्टर-23 से 15 को जाने वाली सड़क और इसके आगे पीयू को जाने वाली सड़क के दोनो तरफ साइकिल ट्रेक का निर्माण किया जा रहा है।

10 हजार साइकिलें उपलब्ध करवाएगी कंपनी
शहर में साइकिलें उपलब्ध करवाने के लिए दो कंपनियां प्रजेंटेशन दे चुकी हैं। नगर निगम को जर्मनी की नेक्स कंपनी और आल इंडिया बाइसाइकिल फेडरेशन द्वारा दी गई प्रजेंटेशन पसंद आई है। इसके अलावा हीरो साइकिल की ओर से भी प्रजेटेशन दी गई है। नगर निगम ने शहर में 10 हजार साइकिलें चलाने के लिए 600 स्पॉट तय किए हैं जिसके तहत नगर निगम ने कंपनियों से बिड मंगवाई थी।

रिपोर्ट में लागू शर्तों पर जो कंपनियां तैयारी होंगी, उसे टेंडर अलॉट कर दिया जाएगा। जिन दो इन दोनो कंपनियों का टर्न ओवर 20 करोड़ रुपये का है। नगर निगम ने बिड देने वाली कंपनियों के लिए यह शर्त रखी थी कि जिस कंपनी का सालाना टर्न ओवर 20 करोड़ हो और तीन साल तक 500 साइकिलें चलाने का अनुभव भी हो।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*