Arjun Kapoor and Malaika Arora

Kareena Kapoor Priyanka Chopra Confirms Malaika Arrora Arjun Kapoor Relationship

Malaika Arora Arjun Kapoor Relationship:इन दिनों बॉलीवुड में सबसे ज्यादा चर्चा मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते की है। अरबाज खान से मलाइका के तलाक के बाद तो अर्जुन और मलाइका खुलेआम घूमते-फिरते नजर आते हैं। हालांकि, अभी तक दोनों इस रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा है। लेकिन हाल ही में मलाइका की खास दोस्त करीना कपूर ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण-6 में इस बात का खुलासा कर दिया है मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और प्रियंका चोपड़ा ने भी इस खबर को कंफर्म किया है।

मलाइका-अर्जुन की शादी के सवाल पर साधी चुप्पी…

दरअसल, जब करण जौहर, अर्जुन और मलाइका के रिश्ते के बारे में प्रियंका और करीना से सवाल करते है तो देसी गर्ल दोनों के रिश्ते की पुष्टि करती है और उसके बाद बेबो इसका जवाब हां में देती है। इसके बाद जब करण जौहर इन दोनों से अर्जुन और मलाइका की शादी के बारे में सवाल करते है तो कमरे में एक अजीब सी खामोशी छा जाती है। इसके बाद करण जौहर कहते है मल्ल और अर्जुन अपने रिश्ते को जल्द ही सार्वजनिक करें, आपको क्या लगता है?

बता दें, कुछ दिनों पहले अर्जुन कपूर मलाइका और उनके बेटे अरहान खान के साथ लंच करते हुए दिखाई दिए थे। यह पहली बार था जब अर्जुन इस तरह मलाइका के बेटे अरहान से मिले। दोनों की शादी की खबरें जोरों पर हैं।

पहले भी कर चुके हैं कन्फर्म

करण जौहर इस सीजन में पहले भी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर को कन्फर्म कर चुके हैं। हार्दिक पांड्या और के.एल.राहुल के विवादित एपिसोड में भी करण जौहर ने दोनों के अफेयर को कन्फर्म किया था।

अर्जुन ने कही थी ये बात

इस सीजन अर्जुन कपूर अपनी बहन जान्हवी कपूर के साथ आए थे। इस दौरान अर्जुन कपूर ने कहा था कि वह सिंगल नहीं हैं। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा इस सीजन बतौर गेस्ट आई तो भी करण जौहर ने दोनों की शादी का जिक्र किया था।

बता दें कि अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वर्कआउट करते हुए एक फोटो डाली है जिसमें वह काफी फिट नजर आ रहें है। फोटो शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा- बैक टू मुंबई.. बैक टू बेसिक्स…। इस पर मलाइका ने लिखा था- किलिंग इट यानी मार डाला।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*