Miss Chandigarh

अमन मेहता मिस्टर और निहारिका बनी मिस चंडीगढ़

गवर्नमैंट कालेज -46 के ऑडिटोरियम में आयोजित मिस्टर चंडीगढ़ बॉडी बिल्डिंग एंड मिस चंडीगढ़ वूमैन फिटनैस चैम्पियनशिप में अमन मेहता मिस्टर चंडीगढ़ और निहारिका शर्मा मिस चंडीगढ़ बनी। इसके अलावा ओवरऑल चंडीगढ़ मैंस फिजिक में चेतन सैनी, ओवरऑल मिस्टर चंडीगढ़ बॉडी बिल्डिंग क्लासिकल में अमन मेहता विजेता रहे।

मिस वुमैन फिटनैस चंडीगढ़ में निहारिका शर्मा ने पहला, निशा डौंडियाल ने दूसरा और सोनिया पूर्वी राजपूत ने तीसरा स्थान हासिल किया। मैंस फिटनैस चंडीगढ़ प्रतियोगिता में चेतन सैनी ने पहला, देवाशीष ने दूसरा और अर्शदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया। मिस्टर चंडीगढ़ क्लासिकल बॉडी बिल्डिंग में अमन मेहता ने पहला, अनमोल दीप ने दूसरा और जतिंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के अन्य मुकाबले में 55 किलो भार वर्ग में अमित ने पहला, अरुण ने दूसरा और हरीश ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 60 किलोभार वर्ग में अनिल ने पहला, सुरेंद्र ने दूसरा और रवि ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के 65 किलोभार वर्ग में पंकज ने पहला, सौरभ ने दूसरा और प्रणव ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

प्रतियोगिता के 70 किलोभार वर्ग में रमनीक ने पहला, प्रदीप ने दूसरा और सचिन ने तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता के 75 किलोभार वर्ग में पवन ने पहला, अर्शदीप ने दूसरा और अमनदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के 80 किलोभार वर्ग में जतिंद्र ने पहला, रुपिंद्र ने दूसरा और विशाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के 85 किलोभार वर्ग में अमन ने पहला, सुमित ने दूसरा और मोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के 90 किलोभार वर्ग में अनमोल दीप ने पहला व अनीश ने दूसरा स्थान हासिल किया।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*