अनोखी परंपरा- शादी में तोहफे के तौर पर दूल्हे को दिए जाते हैं जहरीले सांप

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। शादी में लड़की वाले लड़के के परिवार को दहेज के नाम पर न जाने कितने आलीशान चीजें देते हैं। इन तोहफों को लड़के वाले अपने रिश्तेदारों को बड़े चाव से दिखाते भी हैं। लेकिन आज हम आपको एक समाज की ऐसी अनोखी परंपरा के बारे में बताएंगे जहां पर शादी में तोहफे के तौर पर दूल्हे को जहरीले सांप दिए जाते हैं।

जानें क्या है मामला…?

यहा परंपरा इस समुदाय में कई वर्षों से चली आ रही है, अगर दूल्हे को 21 जहरीले सांप नहीं दें तो उनकी बेटियों की शादी टूट जाती है। वहीं दहेज में दिए जाने वाले सांप गहुंआ और डोमी सांप होते हैं, जो एक बार काट लें तो इंसान जीवित नहीं रह सकता है।

दरअसल मध्य प्रदेश के गौरिया समुदाय के लोग अपनी बेटियों की शादी में दहेज के नाम पर घर का सामान न देकर जहरीले 21 सांप देते हैं। इसके साथ ही कई सपेरे परिवार इस परंपरा को निभाते चले आ रहें हैं। यहां पर बारातियों को शादी के तोहफे में लड़की का पिता ऐसे अनोखे गिफ्ट देता है जिसे देखकर बारातियों का रंग ही उड़ जाता है।

माना जाता है कि इन सांपों का खेल दिखाकर ही दूल्हा अपनी दुल्हन का भरण पोषण करता है। यहां तक कि शादी तय होने के बाद से ही लड़की का पिता सांपों को पकड़ना शुरू कर देता है। अगर सांप शादी की तारीख तक इकट्ठा नहीं होते तो पिता अपनी लड़की की शादी नहीं कर पाता।

महासमुंद मार्ग पर मौजूद जोगी डीपा नाम की सपेरों की बस्ती में करीब 200 लोग रहते हैं। सपेरों की इस बस्ती में विवाह के मौके पर दामाद को 21 सांप देने की परंपरा है, जिनमें डोमी और गहुंआ जैसे जहरीले सांप शामिल होते हैं।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*