चोरी हो रहे दो वाहन

चंडीगढ़ से रोजाना चोरी हो रहे दो वाहन

चंडीगढ़ (सुशील): वाहन चोरी की वारदात रोकने में थाना पुलिस के साथ-साथ एंटी थैफ्ट सेल भी नाकाम है। वाहन चोर हर दिन चंडीगढ़ से दो वाहन चोरी कर रहे हैं। इनमें लग्जरी वाहन ज्यादा चोरी हो रहे हैं। कई चोर डिमांड के मुताबिक गाड़ी चोरी कर रहे हैं। चंडीगढ़ में अभी तक कुल 718 वाहन चोरी हो चुके हैं, जिनमें दोपहिया और चार पहिया वाहन शामिल हैं। चंडीगढ़ पुलिस 103 वाहन चोरों को पकड़कर चोरी के 163 वाहन ही बरामद कर चुकी है। वाहन चोरी की सबसे ज्यादा वारदात साऊथ डिविजन में हुई हैं। यहां 351 वाहन चोरी हुए। साऊथ डिविजन में वाहन चोरी की लिस्ट में सैक्टर-39 थाना सबसे ऊपर है और दूसरे नंबर पर सैक्टर-34 थाना पुलिस है।

सैक्टर-39 थाना क्षेत्र से 112 वाहन चोरी हुए। पुलिस ने 22 चोरों को पकड़कर 28 वाहन बरामद किए हैं। वहीं, सैक्टर-34 थाना क्षेत्र से 98 वाहन चोरी हुए है। यहां से पुलिस ने 13 चोर पकड़कर 16 वाहन बरामद किए हैं। इसके अलावा ईस्ट डिविजन में कुल 195 वाहन चोरी हुए हैं। पुलिस ने आठ चोर पकड़े और 30 वाहन बरामद किए। ईस्ट डिविजन में वाहन चोरी में सबसे ऊपर मनीमाजरा थाना है। मनीमाजरा थाने के इलाके से 50 वाहन चोरी हुए हैं। पुलिस ने दो चोर पकड़कर छह वाहन बरामद किए। इसके अलावा सैंट्रल डिविजन में 172 वाहन चोरी हुए हैं। पुलिस ने 36 चोरों को पकड़कर 48 वाहन बरामद किए हैं। हैरानी की बात यह है कि सैक्टर-49 और 26 थाना पुलिस एक भी वाहन चोर को नहीं पकड़ सकी।

घर के बाहर से ज्यादा होते हैं वाहन चोरी

चंडीगढ़ के लोगों के पास घरों के अंदर वाहन पार्किंग की जगह नहीं है इसलिए लोग अपने वाहनोंं को घरों के बाहर और पार्क के आसपास खड़ा करते हैं। रात को चोर घरों के बाहर से वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देकर आसानी से चंडीगढ़ से फरार हो जाते हैं। पुलिस को वाहन चोरी का सुबह पता चलाता है, तब तक चोर चंडीगढ़ के बार्डर को पार कर लेते हैं। पुलिस की माने तो वाहन चोर नई गाडिय़ों को दिल्ली और मेरठ में बेच देते हैं। चोरी की जो गाड़ी बिकती नहीं है, तो उनको स्क्रैप में बेच देते हैं।

यह है स्थिति

थाना वाहन चोरी रिकवर वाहन वाहन चोर काबू
सैक्टर-31 31 10 8
सैक्टर-34 98 16 13
सैक्टर-36 70 17 12
सैक्टर-39 112 28 22
सैक्टर-49 15 3
मलोया 25 11 4
सैक्टर-19 41 8 1
सैक्टर-26 32 9
इंडस्ट्रीयल 42 3 2
आई.टी. पार्क 21 2 1
मौलीजागरां 9 2 2
मनीमाजरा 50 6 2
सैक्टर-3 27 3 2
सैक्टर-11 37 18 15
सैक्टर-17 75 14 7
सारंगपुर 33 13 12

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*