पाकिस्तानी महिला के जन्मदिन पर शिमला जाएंगे सीएम

पाकिस्तानी महिला के जन्मदिन पर शिमला जाएंगे सीएम

पाकिस्तानी महिला के जन्मदिन पर शिमला जाएंगे सीएम अमरिंदर सिंह, जानें दोनों के ‌रिश्ते का सच
कैप्टन अमरिंदर सिंह और एक महिला का रिश्ता एक बार फिर सुर्खियों में है। ये महिला कोई ओर नहीं ब्लकि पाकिस्तानी पत्रकार और अमरिंदर सिंह की महिला दोस्त अरुसा आलम हैं। मुख्यमंत्री ने 21 मई को अरूसा का जन्मदिन शिमला के साथ लगते कस्बे मशोबरा में मनाने का फैसला किया है। इस पार्टी में कैप्टन के करीबी दोस्तों के अलावा पंजाब के कुछेक चुनिंदा मंत्री भी शामिल हो सकते हैं।

अरूसा आलम की जन्मदिन पार्टी इस समय कांग्रेस में चर्चा का विषय बनी हुई है। सबसे बड़ी चर्चा इस बात को लेकर है कि कौन से मंत्री को पार्टी में शामिल होने का न्योता मिला है और किसे नहीं मिला। अरूसा आमल इस समय भारत में ही हैं।

खबर ये भी है कि यह खास पार्टी कैप्टन के करीबी किसी कानूनी सलाहकार के फार्म हाउस पर होगी। फार्म हाउस की सुरक्षा के इंतजाम किए जा चुके हैं। फार्म हाउस में एंट्री भी गिने चुने लोगों की ही होगी। 21 मई को होने वाली पार्टी में ज्यादा भीड़-भाड़ तो नहीं होगी लेकिन अरूसा के रुचि अनुसार पार्टी को भव्य रूप दिया जाएगा।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*