Arjun Kapoor

Arjun Kapoor Brings New Opportunities For Domestic Women

अर्जुन कपूर लेकर आए घरेलू महिलाओं के लिए कमाई का नया मौका

हिंदी सिनेमा के चर्चित सितारों में से एक अर्जुन कपूर भी बिजनेसमैन बन गए हैं। लेकिन, उन्होंने अपना पैसा किसी चर्चित कंपनी में लगाने की बजाय एक ऐसे विचार में निवेश करने का फैसला किया है जो घर पर रहने वाली महिलाओं की आमदनी का नया जरिया बन सकता है।

जी हां, देश में तमाम ऐसी महिलाएं जिनके पास बच्चों को स्कूल और पति को दफ्तर भेजने के बाद ज्यादा कुछ काम नहीं रहता। अर्जुन कपूर ऐसी महिलाओं को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का जतन कर रहे हैं। ये महिलाएं अपनी रसोई में जो स्वादिष्ट भोजन बनाती हैं, उसे वह अब घर बैठे ही दूसरों के लिए भी परोस सकेंगी और ऐसा मुमकिन होगा अर्जुन कपूर की कंपनी फूड क्लाउड डॉट इन से।

इस बारे में अर्जुन कपूर बताते हैं, ‘सामाजिक बदलाव को एक सही दिशा में ले जाने वाले किसी जतन से जुड़ने की मैं अरसे से कोशिश करता रहा हूं। फूडक्लाउड डॉट इन ने मुझे ये मौका दिया है। इसके जरिए कोई भी कहीं भी घर जैसा खाना पा सकता है। हमारे घरों की महिलाएं दुनिया की बेहतरीन शेफ्स हैं। वह जो खाना बनाती हैं, उनके कद्रदान उनके घर वाले या रिश्तेदार ही होते हैं। मैं इन सबके लिए मौकों का एक नया आसमान खोलना चाहता हूं ताकि न सिर्फ ये महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें बल्कि एक बड़ी मानवशक्ति देश के विकास में सहायक बन सके। इससे इन महिलाओं की घरेलू आमदनी बढ़ सकेगी और वह समाज में बराबरी का दर्जा पा सकने में खुद को सक्षम महसूस कर सकेंगी। मेरे इस स्टार्ट अप के साथ जुड़कर ये महिलाएं अपने किचन कौशल को एक कारोबार में बदल सकती हैं।’

तो अगली बार जब आपको दफ्तर या कहीं बाहर घर जैसा खाना खाने की चाहत हो तो किसी एग्रीगेटर फूड ऐप की बजाय डाउनलोड करें, अर्जुन कपूर का ये ऐप और मदद करें उन महिलाओं की जो अपने हुनर के जरिए खुद को सशक्त बनाना चाहती हैं।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*