Mumbai Indians After Nine Seasons

IPL 2018: मुंबई इंडियंस ने इस दिग्गज के साथ अपने करार किए खत्म

मुंबई इंडियंस ने अपने फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स के साथ करार खत्म कर लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका के महान फिल्डर जोंटी रोड्स के स्थान पर तीन बार की चैंपियंस मुंबई इंडियंस ने 2018 के आईपीएल सीजन के लिए न्यूजीलैंड के जेम्स पैम्मेंट के साथ करार किया है।

फ्रेंचाइजी द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक रोड्स अपने व्यवसाय के लिए ज्यादा समय देना चाहते हैं। टीम के मालिक आकाश अंबानी ने जोंटी रोड्स की सराहना करते हुए कहा कि टीम की सफलता में उनका अहम योगदान रहा है।

मुंबई ने आईपीएल के 10वें सीजन यानी आईपीएल-2017 का खिताब अपने नाम किया था। अपने बयान में उन्होंने कहा, ‘रोड्स मुंबई इंडियंस के मजबूत स्तंभ रहे हैं। उनके योगदान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। वह हमेशा मुंबई इंडियंस के परिवार का हिस्सा रहेंगे।’

एजेंसी के मुताबिक नए फील्डिंग कोच के बारे में मुंबई इंडियंस ने कहा, ‘हम जेम्स पेम्मेंट का टीम में स्वागत करते हैं। उनके पास अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव है। उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ काम भी किया है।’

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*