Nita Ambani

Nita Ambani With Ipl Trophy After Win Mumbai Indians

जीत के बाद खुशी से फुले नहीं समा रहीं नीता अंबानी, IPL ट्रॉफी के साथ दिखा ऐसा अंदाज

हैदराबाद में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग फिनाले में मुंबई की टीम ने रोमांचक अंदाज में जीत दर्ज की। इस दौरान टीम की मालकिन नीता अंबानी मैदान में लगातार टीम का उत्साह बढ़ाती रहीं। यही नहीं उनका एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होता दिखा जिसमें वो टीम की जीत के लिए मंत्रों का जाप कर रही हैं। मुंबई की टीम ने चौथी बार IPL ट्रॉफी अपने नाम किया है। ऐसे में इस जीत को पूरी टीम ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया।

जीत के बाद मुंबई की टीम मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया पहुंची जहां से वो खुले बस में आम लोगों के बीच गए। नीता अंबानी टीम के साथ ही नजर आईं। उनके साथ बेटे आकाश अंबानी भी साथ में थे। ट्रॉफी के साथ नीता अंबानी की खुशी का ठिकाना नहीं था। इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो जीत के बाद किस कदर उत्साहित हैं।

ट्रॉफी को लिए नीता अंबानी ने मीडिया के सामने पोज दिया। इस दौरान उनके लुक्स की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर का कुर्ता और गोल्डन ब्राउन प्लाजो पहना। साथ ही ब्लू कलर का दुपट्टा उनके लुक को कम्प्लीट कर रहा था। नीता अंबानी हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।

इससे पहले मैच के दौरान नीता अंबानी, आकाश अंबानी, श्लोका मेहता और अनंत अंबानी पहुंचे। मैच खत्म होने के बाद नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट ट्रॉफी लिए एन्जॉय करते दिखे। बाद में आकाश अंबानी ट्रॉफी के साथ एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां कैमरे को देखकर उन्होंने स्माइल दी। इस दौरान आकाश अंबानी ने चेक शर्ट पहनी तो वहीं उनकी पत्नी श्लोका मेहता फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में दिखीं।

अनंत और राधिका ने इस दौरान मुंबई के सपोर्ट में टीम के कलर की जर्सी पहनी थी। एयरपोर्ट पर जब राधिका को स्पॉट किया गया तो वो फोन पर बिजी दिखीं। बता दें कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी 9 मार्च को शादी के बंधन में बंधे। आकाश अंबानी ने बचपन की दोस्त श्लोका मेहता संग सात फेरे लिए। उससे पहले मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की भी शादी हुई। अब सभी की नजरें छोटे बेटे अनंत अंबानी पर टिकी हुई हैं।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*