अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट देखी गई

अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट देखी गई

अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट देखी गई

गर्मी ने रविवार रात को भी सताया। रात का तापमान दो डिग्री ज्यादा यानी 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से छह डिग्री अधिक था, जबकि शनिवार रात का तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट देखी गई है। दिन का तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया। रविवार का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि मंगलवार को भी लू चलेगी। शाम को मौसम में परिवर्तन आ सकता है। बादल छा सकते हैं। तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आ सकती है। गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। बुधवार और वीरवार को भी मौसम अच्छा रहेगा। हल्की बारिश की गुंजाइश भी बन रही है। दरअसल पहाड़ी इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे मैदानी इलाकों के मौसम में बदलाव देखा जा सकता है।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 37 से 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकार्ड किया जा सकता है। सात और आठ जून को चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब में आंधी के साथ ओले गिर सकते हैं। बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।

कहां कितना रहा तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
चंडीगढ़ 43.3 30.2
अंबाला 43.8 32.1
शिमला 29.4 21.5
अमृतसर 46.0 29.8
लुधियाना 44.5 31.2

मंगलवार शाम से मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। उसके बाद तापमान में कमी आएगी। मानसून के बारे में 12 जून के आसपास पता चलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *