Rape

फेसबुक में दोस्ती, फिर दिया होटल में रेप की वारदात को अंजाम

पुलिस स्टेशन सोहाना के अधीन आते क्षेत्र में एक गांव की 22 साल की लड़की को एक युवक ने पहले तो फेसबुक पर दोस्त बनाया और फिर उसे चंडीगढ़ के एक होटल ले जाकर उससे रेप किया। पुलिस ने लड़की को अगवा करने और उससे रेप करने की धाराओं के तहत केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम जगसीर सिंह है जो जिला मानसा के गांव रल्ला का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक फेसबुक पर लड़की का दोस्त बना जगसीर सिंह कुछ दिन पहले मोहाली आया और फिर घूमने की बात कहकर लड़की को चंडीगढ़ ले आया। यहां उसने चंडीगढ़ के एक होटल में ले जाकर उसकी मर्जी के बिना उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद लड़की ने घर आकर परिजनों को सारी बात बताई, जिसके बाद लड़की के पिता ने पुलिस थाना सोहाना में शिकायत दी।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी जगसीर सिंह निवासी के खिलाफ तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस थाना सोहाना के ए.एस.आई. बख्शीश सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, जिसे अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Rate this post

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*